रमज़ान के दिन में सपोसिटरी प्रयोग करने का हुक्म

3,980

प्रश्न 22927

यदि रोज़ेदार बीमार है तो रमज़ान के दिन में सपोसिटरीज़ प्रयोग करने का क्या हुक्म है ?

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

''इन्सान के लिए रोज़े की अवस्था में अपने गुदा के माध्यम से सपोसिटरी प्रयोग करने में कोई आपत्ति की बात नहीं है। क्योंकि यह खाना और पीना नहीं है, और न तो यह खाने और पीने के अर्थ में है। और शरीअत ने हमारे ऊपर केवल खाना और पीना हराम ठहराया है। अतः जो चीज़ खाने और पीने के अर्थ में होगी उसे खाने और पीने का हुक्म दिया जायेगा, और जो इस तरह नहीं है तो वह उसमें न शाब्दिक रूप से और न ही अर्थ के रूप में दाखिल होगा। अतः उसके लिए खाने और पीने का हुक्म साबित नहीं होगा।''

संदर्भ

रोज़े को अमान्य करने वाली चीज़ें

स्रोत

फतावा शैख इब्ने उसैमीन 1/502

at email

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

phone

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

download iosdownload android